एक्सप्लोरर

Smart Tractor: गोबर की खाद तो सुनी होगी, गोबर से चलने वाला ट्रैक्टर देखा है कभी? गजब है इसकी परफॉर्मेंस

Tractor T7: डीजल-पैट्रोल की बढ़ती मंहगाई के बीच हमारे वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ट्रैक्टर इजाद किया है, जो गोबर से बने ईंधन से चलता है. ये कृषि की लागत को लगभग आधा और पोल्यूशन को जड़ से खत्म कर सकता है.

Best Tractor:  आज के आधुनिक दौर में तकनीक भी एडवांस होती जा रही है. इन दिनों खेती-किसानी में भी तकनीक के नायाब उदाहरण देखने को मिल रहे है. कुछ तकनीकों ने खेती के लिए मिट्टी पर निर्भरता को खत्म कर दिया है तो कुछ तकनीकों ने पानी में खेती के जरिए पानी की बचत करने का मंत्र दिया है. खेती की लागत को कम करने के लिए मशीनीकरण और ग्रीन एनर्जी (Green Energy) के इस्तेमाल को तवज्जो दी जा रही है, हालांकि डीजल-पैट्रोल की मंहगाई से अभी-भी किसानों को राहत नहीं मिली है. कुछ किसान डीजल पंप से सिंचाई करते हैं, जिसे सोलर पंप से बदल दिया गया है, लेकिन अब कृषि ट्रांसपोर्टेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर में डीजल-पैट्रोल की खपत को कैसे कम करें?

इस सवाल का हल ब्रिटिश साइंटिस्ट ने निकाल लिया है. ब्रिटेन की एक सबसे बड़ी कंपनी के साथ मिलकर वैज्ञानिकों ने ऐसे ट्रैक्टर का आविष्कार किया है, जो गोबर से बने ईंधन की शक्ति से चलता है यानी डीजल, पैट्रोल या बिजली का कोई इस्तेमाल ही नहीं.

आजकल गोबर तो गांव की अर्थव्यवस्था को बदलने में अहम रोल अदा कर रहा है. ऐसे में वैज्ञानिकों के सहयोग से ब्रिटेन की इस ट्रैक्टर कंपनी के प्रयासों को कृषि के लिए क्रांतिकारी पहल माना जा रहा है.

क्लाइमेट चेंज से निपटने में मिलेगी मदद
जलवायु परिवर्तन के कई कारण हैं. इनमें से एक प्रदूषण भी है. डीजल-पैट्रोल के इस्तेमाल से भी पर्यावरण काफी प्रदूषित हो रहा है. ऐसी स्थिति में गोबर से बने ईंधन से चलने वाले ट्रैक्टर खेती करने का तरीका बदलेंगे ही, खेती की लागत को भी कम करेंगे.

एक्सपर्ट का कहना है कि गोबर निर्मित ईंधन से चलने वाला ये ट्रैक्टर भी साधारण ट्रैक्टर की तरह परफॉर्म करता है. इससे प्रदूषण की संभावना नहीं रहती और पर्यावरण संरक्षण में अहम रोल अदा करता है. 

कैसे चलता है ये ट्रैक्टर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस आधुनिक ट्रैक्टर T7 को चलाने के लिए 100 गायों के गोबर को जमा करके बायोमीथेन (Positive Methane) में कन्वर्ट किया गया है. इस ट्रैक्टर में एक क्रायोजेनिक टैंक भी इस्टॉल किया गया है, जिसमें गोबर से बने ईंधन का इस्तेमाल होता है.

क्रायोजेनिक इंजन से करीब 160  डिग्री तापमान बनता है, जो बायोमीथेन को तरल में बदलने के लिए मददगार है. एक्सपर्ट की मानें तो गोबर से बने बायोमीथेन ईंधन से 270 BHP का ट्रैक्टर भी चलाया गया है. 

पोल्यूशन का परमानेंस सोल्यूशन
जानकारी के लिए बता दें कि यह अत्याधुनिक ट्रैक्टर कोर्निश कंपनी बेनमन ने बनाया है, जिसके प्री-प्रोडक्शन मॉडल का एक साल के लिए ट्राइल भी किया जा चुका है. यह ट्राइल साउथ-वेस्ट इंगलैंड के कॉर्नवॉल काउंटी में किया गया.

इस ट्राइल के डेटा से पता चला है कि सिर्फ एक साल के अंदर कार्बन-डाई-ऑक्साइड का उत्सर्जन 2500 मीट्रिक टन से 500 मीट्रिक टन तक  कम हो गया है. यही वजह है कि इस ट्रैक्टर को इनवायरमेंट फ्रैंडली की श्रेणी में रखा गया है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- किसानों को 100 सुपर सीडर मशीन देने वाली है सरकार, आवेदन के लिए लिंक और फोन नंबर किया जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
काले शीशम की खेती चमकाएगी किसानों की किस्मत, लकड़ी और तेल की भारी डिमांड से होगी अंधाधुंध कमाई
काले शीशम की खेती चमकाएगी किसानों की किस्मत, लकड़ी और तेल की भारी डिमांड से होगी अंधाधुंध कमाई
गांव में रहने वाले किसान हर महीने बचा सकते हैं 500 रुपये, 40 साल में हो जाएंगे 52 लाख
गांव में रहने वाले किसान हर महीने बचा सकते हैं 500 रुपये, 40 साल में हो जाएंगे 52 लाख
बिना मिट्टी कैसे कर सकते हैं केसर की खेती, छोटे से कमरे से शुरू कर सकते हैं लाखों की कमाई
बिना मिट्टी कैसे कर सकते हैं केसर की खेती, छोटे से कमरे से शुरू कर सकते हैं लाखों की कमाई

वीडियोज

Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive
Honda ZR-V Hybrid debuts in India, Booking open now | Auto Live #hondacity #hondazrv #hybridcars

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu Politics: DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
चारधाम में आस्था का सैलाब, 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दरबार में लगाई हाजिरी
चारधाम में आस्था का सैलाब, 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दरबार में लगाई हाजिरी
प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए KKR को कितने ओवर में जीतना होगा मैच? डिफेंड का भी आया समीकरण
प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए KKR को कितने ओवर में जीतना होगा मैच? डिफेंड का भी आया समीकरण
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर कहां देख पाएंगे 'है जवानी तो इश्क होना है'? वरुण धवन मचाने आ रहे धमाल
थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर कहां देख पाएंगे 'है जवानी तो इश्क होना है'? वरुण धवन मचाने आ रहे धमाल
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
NEET UG Re-Exam 2026 : पंजाब के बाद अब इस राज्य में भी NEET छात्रों को मिलेगी फ्री बस, एडमिट कार्ड ही बनेगा टिकट
पंजाब के बाद अब इस राज्य में भी NEET छात्रों को मिलेगी फ्री बस, एडमिट कार्ड ही बनेगा टिकट
हादसे में घायल मासूम, अस्पताल जाते हुए पिता की गोद में तोड़ा दम, वीडियो देख रो पड़ेंगे आप
हादसे में घायल मासूम, अस्पताल जाते हुए पिता की गोद में तोड़ा दम, वीडियो देख रो पड़ेंगे आप
Embed widget