एक्सप्लोरर

OFMAS Portal पर मिल रहे 90 तरह के कृषि यंत्र, किसान ले सकते हैं इतने करोड़ का अनुदान, ये मौका ना गवाएं

Krishi Yantrikaran Yojana के तहत OFMAS Portal पर खेत की जुताई, बुवाई, निकाई-गुड़ाई, सिंचाई, कटाई, दौनी करने वाले 90 कृषि यंत्रों पर बिहार के किसानों को अनुदान दिया जा रहा है.

Agri Machinery Scheme: खेती-किसानी में मशीनीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है. हर तरह के कृषि कार्य को पूरी करने के लिए बाजार में तमाम कृषि यंत्र और उपकरण आ गए हैं, जो किसानों की मेहनत, पैसा और समय बचाने में मददगार है. केंद्र सरकार भी कई स्कीम्स के जरिए किसानों को सस्ती दरों पर कृषि मशीनरी उपलब्ध करवाती है. अब राज्य सरकारें भी अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रही है. इस कड़ी में बिहार सरकार ने भी कृषि यंत्रीकरण योजना चलाई है, जिसके तहत खेत की जुताई, बुवाई, निकाई-गुड़ाई, सिंचाई, कटौनी और दौनी कार्य करने वाले कुल 90 तरह के कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी दी जा रही है.

इन कृषि यंत्रों में गन्ना की खेती और बागवानी से जुड़े कृषि यंत्र भी है, जिस पर सरकार 94 करोड़ 5 लाख 54 हजार रुपये का अनुदान दे रही है. इन कृषि यंत्रों को खरीदने के लिए OFMAS Portal पर 31 दिसंबर तक आवेदन खोले गए हैं. किसानों को पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर ही इन कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान मिलेगा.

यहां करें आवदेन
कृषि यंत्रीकरण योजनी का लाभ सिर्फ बिहार राज्य के किसानों को ही दिया जाएगा. इस स्कीम से जुड़कर 90 तरह के कृषि यंत्रों को अनुदान पर खरीदने के लिए www.farmech.bihar.nic.in पर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं. आखिरी तारीख 31 दिसंबर है, जिसके बाद कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा.

सरकार ने कृषि यंत्रीकरण सॉफ्टवेयर OFMAS पर भी आवेदन करने की सुविधा दी है, जिससे पहले DBT Portal पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. बिना किसान के रजिस्ट्रेशन नंबर के OFMAS Portal पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

इन मशीनों पर मिल रहा अनुदान
बिहार कृषि विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, फसल अवशेष प्रबंधन से लेकर, बुवाई, हार्वेस्टर, निकाई-गुड़ाई समेत तमाम कृषि कार्यों के लिए कृषि यंत्र पर सब्सिडी का प्रावधान है, जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है.

  • फसल अवशेष प्रबंधन और संबंधित कृषि यंत्र-हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ बेलर, स्ट्रॉ रीपर, रीपर कम बाईंडर आदि के लिए कुल अनुदान का 33% खर्च किया जाएगा.
  • बुवाई आधारित कृषि यंत्र- सीड ड्रिल, पोटैटो प्लांटर, शुगर  केन कटर कम प्लांटर आदि के लिए कुल अनुदान का 7% खर्च किया जाना है.
  • कटाई उपरांत प्रबंन और बागवानी संबंधी यंत्र-मिनी रबर राइस मिल, राईस मिल, चैन सॉ पर अनुदान योजना के आधार पर 12% खर्च करने का प्रावधान है.
  • इन सभी कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को उनकी श्रेणी के अनुसार 10% से लेकर 80% तक सब्सिडी दी जाएगी. 

ऑनलाइन आवेदन या कृषि यंत्रों के बारे में अधिक जानकारी के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी/ सहायक निदेशक (कृषि अभियांत्रिकी)/जिला कृषि पदाधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले.....1,50,000 रुपये की सब्सिडी पर मिल रही ये मशीन बढ़ा देगी 20% तक फसल का उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget