एक्सप्लोरर

Agri Machinery: सब्सिडी से सिर्फ 30,000 रुपये में मिल रही है ट्रैक्टर से चलने वाली ये मशीन, धान-गेहूं की खेती करना हो जाएगा और भी आसान

Subsidy on Agri Machine: बिहार के किसानों को करीब 90 तरह के कृषि यंत्र खरीदने के लिए सब्सिडी दे रही है. इन्हीं में शामिल है ट्रैक्टर चलित रीपर, जिसकी खरीद पर 50% सब्सिडी यानी 30,000 मिल रहे हैं.

Krishi Yantrikaran Yojana: कृषि कार्यों को आसान बनाने के लिए आधुनिक मशीनों और नई तकनीकों को बढ़ावा मिल रहा है. इनकी मदद से ही जुताई से लेकर बुवाई, निकाई-गुड़ाई, सिंचाई, कटाई और दौनी कार्य में समय, श्रम और पैसों की बचत हो रही है. ये कृषि यंत्र और आधुनिक तकनीक इतने महंगे होते हैं कि हर किसान इन्हें नहीं खरीद पाता. यही वजह है कि सरकार कृषि अनुदान योजनाओं के जरिए इन मशीनों को खरीदने के लिए पैसा देती है. ऐसी ही एक स्कीम बिहार सरकार ने भी चलाई है, जिसके तहत राज्य के किसानों को 90 तरह के कृषि यंत्र खरीदने के लिए अनुदान दिया जा रहा है.

ये कृषि यंत्रीकरण योजना है, जिसमें ट्रैक्टर से चलने वाला रीपर भी अब आधे दामों पर किसानों को दिया जा रहा है. इस मशीन की खरीद पर अनुदान का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक OFMAS पोर्टल पर आवेदन करना होगा. 

ट्रेक्चर चलित रीपर पर सब्सिडी
कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत  बिहार का कृषि विभाग ट्रैक्टर चलित रीपर की खरीद पर अनुदान दे रहा है. इस स्कीम का लाभ 'पहले आओ-पहले पाओ' की तर्ज पर दिया जाएगा. 

  • ट्रैक्टर चलित रीपर खरीदने के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को 40% सब्सिडी यानी 25,000 रुपये अनुदान दिया जाएगा.
  • वहीं एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के किसानों को ये कृषि यंत्र 50% सब्सिडी यानी 30,000 रुपये के अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाएंगे.

कहां करें आवेदन
जानकारी के लिए बता दें कि कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ सिर्फ बिहार के किसानों को ही दिया जा रहा है. अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जिले कृषि विभाग के कार्यालय में प्रखंड कृषि पदाधिकारी/ सहायक निदेशक (कृषि अभियांत्रिकी)/जिला कृषि पदाधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं.

  • इस स्कीम का लाभ लेकर अनुदान पर ट्रैक्टर चलित रीपर खरीदने के लिए www.farmech.bihar.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं.
  • राज्य सरकार ने कृषि यंत्रीकरण सॉफ्टवेयर OFMAS पर भी आवेदन करने की सुविधा दी है.
  • अगर आपके पास पंजीकरण संख्या नहीं है, तो पहले DBT Portal पर रजिस्ट्रेशन करवाएं, जिसके बाद मशीन खरीदने के लिए सीधा OFMAS Portal पर आवेदन कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कंफर्म हो गई डेट! नए साल की इस तारीख तक किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे 7,600 करोड़ रुपये... यहां पढ़ें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Samman Nidhi: किसान निधि का पैसा आने से पहले करें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी किस्त
किसान निधि का पैसा आने से पहले करें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी किस्त
Tree Farming Between the Crop Farm: खेत की मेड़ पर लगाएं ये पेड़, होने लगेगी एक्स्ट्रा इनकम
खेत की मेड़ पर लगाएं ये पेड़, होने लगेगी एक्स्ट्रा इनकम
दूध-हल्दी और हींग से घर पर बनाएं नेचुरल फर्टीलाइजर, खिल उठेंगे पौधे
दूध-हल्दी और हींग से घर पर बनाएं नेचुरल फर्टीलाइजर, खिल उठेंगे पौधे
मसाले, औषधीय पौधे या फूल... कम जमीन में ज्यादा मुनाफा किसमें?
मसाले, औषधीय पौधे या फूल... कम जमीन में ज्यादा मुनाफा किसमें?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget