एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, यहां स्प्रिंकलर इरिगेशन के लिए 90 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है सरकार

Subsidy On Irrigation: रबी फसलों में अधिक सिंचाई की जरूरत नहीं होती, इसलिए सूक्ष्म सिंचाई अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस बीच स्प्रिंकलर सिंचाई अपनाने के लिये 90% अनुदान भी मिल रहा है.

PM Krishi Sinchai Yojana: कई राज्यों में रबी फसलों (Rabi Crops) की बुवाई शुरू हो चुकी है. किसान भी अब खाद-बीच से लेकर सिंचाई (Irrigation for Rabi Season) के इंतजाम में जुटे हुए हैं. वैसे रबी फसलों को ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती, इसलिए सूक्ष्म सिंचाई (Micro Irrigation) अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस तकनीक के जरिये फसलों के जरूरत के मुताबिक ही पानी मिलता है और कम सिंचाई में ही अच्छी पैदावार मिल जाती है.

इन तकनीकों में ड्रिप और स्प्रिंकलर इरिगेशन (Sprinkler Irrigation) शामिल है. ये तकनीकें पानी की बचत के साथ-साथ किसानों को अच्छा मुनाफा भी दिला रही है. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PM Krishi Sinchai Yojana) के तहत इन सूक्ष्म सिंचाई की तकनीकों को अपनाने के लिए किसानों को अनुदान भी दिया जाता है. इसी कड़ी में बिहार सरकार की ओर से किसानों को स्प्रिंकलर सिंचाई अपनाने के लिये 90 प्रतिशत तक अनुदान (Subsidy On Irrigation) दिया जा रहा है. 

स्प्रिंकलर सिंचाई पर सब्सिडी

बिहार कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय (Bihar Horticulture Department) की ओर से स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीक अपनाने के लिये प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है.

    • इस योजना का लाभ लेने के लिये अपने नजदीकी जिले में स्थित उद्यान विभाग के कार्यालय में सहायक निदेशक उद्यान से संपर्क कर सकते हैं.
    • स्प्रिंकलर पर सब्सिडी का सीधे लाभ लेने के लिये https://www.pmksy.gov.in/ पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं.

स्प्रिंकलर सिंचाई की फसलें

स्प्रिंकलर सिंचाई को फव्वारा सिंचाई भी कहते हैं. ये तीन तरह के होते हैं- मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर. 

  • मिनी स्प्रिंकलर का इस्तेमाल चाय, आलू, प्याज, धान, गेहूं और सब्जी फसलों में सिंचाई के लिए किया जाता है.
  • माइक्रो स्प्रिंकलर को लीची जैसी बागवानी फसलें, पॉलीहाउस और शेडनेट हाउस नेट में खेती के लिए बेहतर मानते हैं.
  • वहीं पोर्टेबल स्प्रिंकलर को दलहन-तिहलन, धान और गेहूं की खेती में सिंचाई के लिए कारगर मानते हैं.

स्प्रिंकलर सिंचाई के फायदे

भारत में कृषि कार्यों के लिए पानी की सबसे ज्यादा खपत होती है. सीधा खेतों में पानी छोड़ने पर फसलों को तो नुकसान होता ही है, 60 फीसदी तक पानी की भी बर्बादी होती है. ऐसे में स्प्रिंकलर सिंचाई करने से फसल के साथ-साथ मिट्टी को भी नमी मिल जाती है. इस तकनीक से पानी की बौछारें फसल के ऊपर पड़ती है. इस तकनीक के जरिये सिंचाई (Sprinkler Irrigation) के साथ-साथ पानी में उर्वरक मिलाकर भी छिड़काव कर सकते हैं. इस समय किसानों को मेहनत तो बचती ही है, पानी की भी अच्छी खासी बचत हो जाती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Agriculture Loan: अब पैसों की तंगी से नहीं रुकेगी रबी फसलों की बुवाई, सस्ती दरों पर कृषि लोन के लिए यहां करें अप्लाई

Agriculture Advisory: बारिश का पानी भरने से धान में पैदा हो रही हैं ये तीन मुसीबत, एक्सपर्ट ने बताये बचाव के उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रिप सिंचाई से बदल जाएगी खेती, सरकार दे रही लाखों की मदद
ड्रिप सिंचाई से बदल जाएगी खेती, सरकार दे रही लाखों की मदद
ट्रैक्टर पर 2.45 लाख सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर पर 2.45 लाख सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
इस महीने करें इन फसलों की खेती, कमाएंगे बंपर मुनाफा
इस महीने करें इन फसलों की खेती, कमाएंगे बंपर मुनाफा
एमपी में 19 पर्सेंट कम बारिश, धान-सोयाबीन की फसलों पर संकट
एमपी में 19 पर्सेंट कम बारिश, धान-सोयाबीन की फसलों पर संकट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget