एक्सप्लोरर

500 रुपये से बढ़कर 4000 रुपये क्विंटल हो सकता है केला, जेब पर पड़ेगा भारी, इन वजहों से बढ़े दाम

इस बार केले पर महंगाई की मार देखने को मिल सकती है. 500 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर केला करीब 3000 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है. अभी इसके 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचने की उम्मीद है.

Banana Price In India: देश में फिलहाल फलों की कीमत स्थिर बनी हुई है. पिछले कुछ सालों के मुकाबले देश में सेब सस्ता बिक रहा है. लेकिन केले के दाम इस बार आम आदमी की जेब पर भारी पड़ सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार में केले पर महंगाई की मार देखने को मिल सकती है. हालांकि इसका फायदा केला कारोबारियों को तो मिल जाएगा. लेकिन आम आदमी की जेब पर यह सीधी चोट होगी.  

500 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल हो सकता है केला
देश में केले की कीमतों में आमतौर पर बढ़ोत्तरी कम ही देखने को मिलती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल केला 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल था, लेकिन अब दाम 1500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. केला मार्केट से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में केला 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक बाजार में बिक सकता है. 

महाराष्ट्र की मंडियों में बढ़े भाव
देश में केला उत्पादन में महाराष्ट्र बड़ा राज्य है. यहां केले के दाम तेजी से बढ़े हैं. केला कारोबार की मशहूर बेल्ट भुसावल है. यह जलगांव जिले में हैं. इससे सटा मध्य प्रदेश का बुरहानपुर क्षेत्र भी केले की खेती के लिए प्रसिद्ध है. जानकारों का कहना है कि इन क्षेत्र में जमीन, एनवायरमेंट और अन्य परिस्थितियां केला उत्पादन के लिए अनुकूल हैं. इसी कारण किसान अधिक क्षेत्र में खेती करते हैं. 

आखिर क्यों बढ़ रहे केले के दाम
आमतौर पर दाम के मामले में शांत रहने वाला केला इस बार इतना महंगा क्यों है? केला बाजार से जुड़े जानकारों का कहना है कि इस साल महाराष्ट्र में केला उत्पादन घटा है. बेमौसम बारिश होने से केले की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है. दूसरी ओर केले में ककड़ी मोजेक वायरस और करपा रोग लगने से भी काफी नुकसान हुआ है. इससे मंडियों में केले की आवक तेजी से घटी है. इसी कारण केले के दाम बढ़े हैं. 

किसान नहीं, कारोबारियों को फायदा
केले की फसल से कारोबारी तो खुश हैं. लेकिन किसान उतने खुश नजर नहीं आ रहे हैं. किसानों का कहना है कि फसल को नुकसान नहीं होता और दाम बढ़ते तब तो किसानों को केले की बढ़ी कीमतों का लाभ मिलता. किसानों को जो मुनाफा मिलेगा. उसे तो रोग और बेमौसम बारिश ने पहले ही खत्म कर दिया है. लगभग लागत ही केले की खेती में निकल पाएगी. इसका असल फायदा केले के बड़े कारोबारियों को होगा. वह अच्छे दामों पर इसे बेच सकेंगे. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- कृषि इनपुट पर घटेगी GST तो बढ़ जाएगी किसानों की इनकम, खेत खलिहान भी होंगे हरे-भरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
Tips For Grass Maintenance: मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया
मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां
अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई
अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget