एक्सप्लोरर

Agriculture in Loss: खेती छोड़ने पर मजबूर हुआ सरकार से सम्मानित ये किसान, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Agriculture news: खेती में संघर्ष भरा लंबा सफर तय करने के बाद आज कोझिकोड के नारियल किसान अब्राहम मैथ्यू तमाम विपरीत हालात का सामना कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने खेती छोड़ने का फैसला लिया है.

Agriculture Issues: बदलता मौसम और गर्म होती धरती आज पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है. जलवायु परिवर्तन के इन दुष्परिणामों का सबसे बुरा असर खेती-किसानी पर ही पड़ रहा है. अचानक से मौसम का बदलना, कभी बारिश-बाढ़ तो कभी सूखा के कारण किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. कई बार तो कीट-रोगों के कारण पूरी की पूरी फसल बर्बाद (farming in Loss) हो जाती है. इस साल भारत में जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के बुरे प्रभाव देखने को मिले हैं, जिसने खाद्य आपूर्ति (Food Supply)  पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

इसके अलावा कम होते उत्पादन के कारण भी अब कई किसान खेती छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं. इन्हीं में शामिल हैं कोझिकोड, केरल में नारियल की खेती करने वाले किसान अब्राहम मैथ्यू, जो खेती में बेहतर प्रदर्शन के लिए केरल सरकार द्वारा केरा केसरी अवॉर्ड भी अपने नाम करवा चुके हैं, लेकिन अब खेती में बढ़ते संघर्षों के कारण उन्होंने इसे पूरे तरह से छोड़ने का फैसला कर लिया है.

16 साल की उम्र में शुरू की खेती

अब्राहम मैथ्यू ने करीब 16 साल की बेहद कम उम्र में खेती (Coconut Farming) शुरू की. आज इस सफर को करीब 57 साल पूरे हो चुके हैं. इस बीच अब्राहम मैथ्यू ने करीब 17 देशों का दौरा किया है और यहां से खेती की तकनीकों और उन्नत विधियों की जानकारी लेकर खेती का विकास-विस्तार किया. उनके इसी योगदान के लिये साल 1995 में केरल की राज्य सरकार ने उन्हें केरा केसरी अवॉर्ड (Kera Kesari Awards) से भी सम्मानित किया था.

इसके अलावा,अब्राहम मैथ्यू अभी तक संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड (limca book of records) में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं. केरल राज्य में खेती और इस क्षेत्र में आने वाली तमाम चुनौतियों का सामना करने वाले किसानों में अब्राहम मैथ्यू का भी नाम शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खेती में संघर्ष भरा लंबा सफर तय करने के बाद आज अब्राहम मैथ्यू कई विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने खेती छोड़ने का फैसला लिया है. 


Agriculture in Loss: खेती छोड़ने पर मजबूर हुआ सरकार से सम्मानित ये किसान, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

इस कारण छोड़ी खेती

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वरकों की बढ़ती कीमत, कम होता उत्पादन, आय में कमी और सरकारी मदद ना पहुंचने के कारण ही अब्राहम मैथ्यू ने खेती छोड़ने का फैसला किया है. वो बताते हैं कि रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते दाम खेती और किसानों पर बोझ बनते जा रहे हैं. वहीं नारियल समेत कई कृषि उत्पादों की कीमत में भारी गिरावट आई है. इस कदर खेती की बढ़ती लागत और कम होती आमदनी के कारण हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसके बावजूद सरकार ने भी इन परिस्थितियों को नजरअंदाज कर मदद का हाथ नहीं बढ़ाया.

नारियल की खेती में बढ़ीं चुनौतियां

नारियल किसान अब्राहम मैथ्यू के मुताबिक नारियल की खेती (Abraham Mathew, Coconut farmer) भी अब काफी तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है. उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के कारण पिछले 5 सालों से उन्होंने नारियल का ठीक तरह से उत्पादन नहीं लिया है, जो नारियल पेड़ (Coconut Tree) से अपने आप गिर जाते हैं, बस उन्ही फलों को इकट्ठा करके गुजारा हो रहा है.

जब फल पेड़ से गिरते हैं तो उनका ढेर बनाया जाता है, जिसके बाद किसी भी कीमत पर इसे बेच दिया जाता है. कभी-कभी ध्यान ना देने के कारण नारियलों में अपने आप अंकुरण हो जाता है और उपज बर्बाद हो जाती है. कोझिकोड के नारियल किसान (Coconut farming, Kozhikode) बताते हैं कि इस साल उन्होंने सिर्फ काली मिर्च की देसी किस्म कंठारी की खेती (Black Pepper Cultivation) करके ही कुछ पैसा कमाया है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Lemon Farming: अब कमाई का नया रिकॉर्ड बना सकते हैं किसान, बाजार में आई 60 किलो प्रॉडक्शन वाली नींबू की नई किस्म

Cardamom Cultivation: किसानों के लिये इनकम बूस्टर का काम करेगी बड़ी इलायची, कम लागत में खेती कर पायें बंपर मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धान की फसल में तेजी से फैल रहा यह रोग, कैसे करें बचाव?
धान की फसल में तेजी से फैल रहा यह रोग, कैसे करें बचाव?
Organic Farming Scheme: जैविक खेती के लिए कैसे मिलती है सरकारी मदद, जानें प्रोसेस
जैविक खेती के लिए कैसे मिलती है सरकारी मदद, जानें प्रोसेस
एक ग्रो बैग में कितने टमाटर के पौधे लगाने चाहिए, क्या है खेती का तरीका?
एक ग्रो बैग में कितने टमाटर के पौधे लगाने चाहिए, क्या है खेती का तरीका?
Kitchen Garden Pests: किचन गार्डन में लगी सब्जियों में लग रहे कीड़े, करें ये देसी स्प्रे
किचन गार्डन में लगी सब्जियों में लग रहे कीड़े, करें ये देसी स्प्रे

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget