एक्सप्लोरर

Terrace Gardening: छत पर बागवानी के लिए 25,000 रुपये की सब्सिडी, ऑर्गेनिक गार्डनिंग किट के साथ प्लांट्स, ग्रो बैग और सैपलिंग ट्रे भी मिलेगी

Gardening Scheme: फल और सब्जियों की ऑर्गेनिक गार्डनिंग के लिए बिहार सरकार 25,000 रुपये का अनुदान दे रही है. इस स्कीम से ऑर्गेनिक गार्डनिंग किट, प्लांट्स, ग्रो बैग और सैपलिंग ट्रे अनुदान पर मिलेंगे.

Organic Gardening: देश की एक बड़ी आबादी अपनी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर करती है. अभी तक खेती-किसानी सिर्फ गांव तक ही सीमित थी, लेकिन अब शहरों में भी फार्मिंग की तरह ही गार्डनिंग का चलन बढ़ता जा रहा है. कभी लोग सिर्फ फूलदार पौधे लगाकर अपने घर की छत को सजाते थे, लेकिन अब फल और सब्जियां भी गमले में उगाकर रसोई की जरूरतें पूरी की  जा रही हैं. अभी तक सरकार भी खेती-किसानी के लिए योजनाएं चलाती रही थी, लेकिन अब शहरों में हरियाली बढ़ाने के लिए गार्डनिंग (Gardening) को प्रमोट किया जा रहा है. इसके लिए बिहार सरकार ने छत पर बागवानी योजना चलाई है, जिसके तहत घर की छत या गार्डन में ऑर्गेनिक फल (Organic Fruits) और सब्जियां उगाने के लिए 25,000 रुपये तक का अनुदान दिया जाता है. इस स्कीम का लाभ लेकर अपने घर पर दो गार्डनिंग यूनिट लगा सकते हैं. शिक्षण संस्थान और अपार्टमेंट में भी गार्डनिंग यूनिट के लिए सब्सिडी दी जाती है.

क्या है छत पर बागवानी योजना
बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय ने पटना में गार्डनिंग को प्रमोट करने के लिए छत पर बागवानी योजना चलाई है. इस स्कीम के तहत घर की छत पर 300 वर्ग फीट के खुले स्थान पर गार्डनिंग यूनिट स्थापित की जा सकती है, जिसकी लागत 50,000 रुपये निर्धारित हुई है. यदि आपकी गार्डनिंग यूनिट में शुरुआती खर्च 50,000 रुपये आ रहा है तो 50 प्रतिशत सब्सिडी या 25,000 रुपये का अनुदान हासिल कर सकते हैं.

इन सभी चीजों पर मिलेगा सब्सिडी
छत पर बागवानी स्कीम के तहत पोर्टेबल फार्मिंग सिस्टम, ऑर्गेनिक गार्डनिंग किट, फ्रूट बैग, राउंड स्पिनच ग्रोइंग बैग, ड्रेन सेल, फल के पौधे, सैपलिंग ट्रे, हैंड स्प्रेयर, खुरपी और ड्रिप सिस्टम को अनुदान पर उपलब्ध करवाया जाता है, हालांकि गार्डन की देखभाल में आने वाले खर्च पूरी तरह से लाभार्थी को ही उठाना होगा.

कौन से पौधे उगाएं
बिहार सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सब्जी, फल और औषधीय पौधे लगाकर छत पर बागवानी की जा सकती है. 

  • सब्जियों में बैंगन, टमाटर, मिर्च, गोभी, गाजर, मूली, भिंडी, पत्तेदार सब्जी और कद्दूवर्गीय सब्जियां उगा सकते हैं.
  • फलों में अमरूद, कागजी नींबू, पपीता-रेड लेडी, आम्पाली आम, अनार और अंजीर के प्लांट्स लगाए जा सकते हैं.
  • औषधीय पौधों में भी धृत कुमारी, करी पत्ता, वसाका, लेमन ग्रास और अश्वगंधा  की गार्डनिंग करने पर छत पर बागवानी स्कीम का लाभ दिया जाएगा.

कहां करें आवेदन
यदि आप भी बिहार में रहते हैं और छत पर बागवानी के शौकीन हैं तो सरकारी स्कीम से फाइनेंशियल हेल्प ले सकते हैं. 

  • इसके लिए बिहार बागवानी विभाग की ऑफिशियल साइट परhorticulture.bihar.gov.in पर क्लिक करना होगा.
  • यहां Dashboard पर 'छत पर बागवानी' के आवेदन लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म भरकर अपने डोक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- 7 लाख ज्यादा किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 140 करोड़ रुपये, आपको मिले या नहीं, ऐसे चेक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

August-September Crops: अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget