एक्सप्लोरर

Pashupalan: गंभीर रोगों की रोकथाम के लिए गाय-भैसों का कब-कब करवाएं टीकाकरण...क्या कहते हैं पशु विशेषज्ञ

Animal Vaccination:बदलते मौसम में पशु कई संक्रामक रोगों के शिकार हो जाते हैं, जिससे बचने के लिए पशुओं का टीकाकरण करवाने की सलाह दी जाती है. वैक्सीनेशन से पशुओं का इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है

Animal Health Care: इलाज से बेहतर है सावधानी...ये सलाह सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी दी जाती है. ये दौर बीमारियों का है. इंसानों के साथ-साथ पशु भी कई संक्रामक रोग की चपेट में आ रहे हैं. यदि समय पर इलाज ना मिले तो कई बार पशुओं की मृत्यु भी हो जाती है. इस गंभीर परिस्थितियों में पशुपालकों को काफी नुकसान हो जाता है. यही वजह है कि पशु विशेषज्ञ अब पशुओं के लिए बचाव के तौर पर टीकाकरण करवाने की सलाह देते हैं. विशेषज्ञ बताते हैं कि पशुओं की लगभग सभी गंभीर बीमारियों के लिए टीके विकसित किए जा चुके हैं. ये बीमारियों से बचाव का सबसे आसान, सस्ता और सरल उपाय है. 

कौन सी हैं गंभीर बीमारियां

पशु विशेषज्ञ बताते हैं कि पशुओं की सबसे गंभीर बीमारी खुरपका और मुंहपका है, जिसमें मुंह और खुर में छाले या दाने निकलने लगते हैं. तकलीक के चलते पशु आहार पानी लेना बंद कर देता है. कई स्थानों पर एंथ्रेक्स नामक बीमारी भी पशुओं में देखी जाती है. ब्रूसेल्लोसिस, एचएसबीक्यू यानी लंगड़ा बुखार और गलघोंटू रोग जैसे गंभीर और जानलेवा रोगों की संभावना मौसम के साथ बढ़ जाती है.

कब-कब करवाएं टीकाकरण

पशुपालन विभाग ने पशुओं को गंभीर रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण करवाने की सलाह दी है और बताया है कि एनीमल वैक्सीनेशन के जरिए पशु रोग की रोकथाम, खाद्य उत्पादन की दक्षता बढ़ाने और लोगों में खाद्य जनित संक्रमण रोकना आसान हो जाता है.

खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए पशु को 4 महीने, दूसरी डोज 8 महीने और फिर बूस्टर के तौर पर हर साल इस वैक्सीनेशन को रिपीट किया जाता है.

कई बार गलाघोंटू रोग पशुओं के लिए जानलेवा साबित होता है. पशुओं तो इस रोग से बचाने के लिए 6 महीने के अंतराल पर टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए. स्थानीय हालातों को ध्यान में रखते हुए हर साल गलघोंटू के खिलाफ पशुओं का टीकाकरण करवा सकते हैं.

मादा पशुओं में ब्रूसेल्लोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है. इस संक्रामक रोग के कारण पशु का गर्भपात हो जाता है. इस रोग की रोकथाम के लिए 4-8 महीने के उम्र वाले मादा बछड़े या पाड़ों को जीवन में एक बार टीकाकारण अवश्य करवाना चाहिए.

यह भी पढ़ें:- गंभीर बीमारियों से पशुओं को बचाने के लिए चल रहा नि:शुल्क टीकाकरण अभियान... सभी जिलों की लिस्ट जारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Plant Care Tips: पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?
पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget