एक्सप्लोरर

Agriculture Advisory: उन्नत किस्मों के साथ करें चने की बुवाई, आलू और सरसों की खेती के लिये जल्द निपटा लें ये काम

Rabi Season 2022: बारिश रुकने के बाद किसानों ने भी धान की कटाई से लेकर चना, आलू, और सरसों की बुवाई के लिये रफ्तार बढ़ा दी है. इसी बीच विशेषज्ञों ने चने की उन्नत किस्मों से बिजाई करने की सलाह दी है.

Rabi Crop Farming: भारत में रबी फसलों की खेती का काम लगभग शुरू हो चुका है. बारिश रुकने के बाद किसानों ने भी धान की कटाई (Paddy Harvesting) से लेकर चना, आलू, और सरसों की बुवाई के लिये रफ्तार बढ़ा दी है. इसी बीच आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI) ने भी कृषि एडवायजरी कर दी है. इसमें विशेषज्ञों ने चने की उन्नत किस्मों से बिजाई (Gram Cultivation) करने की सलाह दी है, ताकि फसल में कीट-रोगों से नुकसान की संभावनाओं को कम किया जा सके. वहीं आलू और सरसों की खेती (Mustard farming) के लिये भी जल्द से जल्द खेत की तैयारी और बुवाई करने की सलाह दी गई है. 

चना की खेती
चना रबी सीजन की एक प्रमुख नकदी फसल है, जिसकी खेती महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बुंदेलखंड में बड़े पैमाने पर की जाती है. चने की खेती के लिये ज्यादातर किसान पूसा चना मानव किस्म से बुवाई करते हैं. ये किस्म उकटा रोगरोधी है, जिससे करीब 3 टन प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन ले सकते हैं.

वैज्ञानिकों ने महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बुंदेलखंड के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए पूसा चना-10216 (PGM 10246) और पूसा चना-4005 किस्में विकसित की है. धान की कटाई के बाद इन किस्मों से बिजाई करने पर 108 से 110 दिनों में फसल तैयार हो जाती है. खासकर पूसा चना 3043 किस्म से बुवाई करने पर 2.2 टन प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन मिलता है.

खेत की तैयारी
अक्टूबर में तेज बारिश के कारण कई इलाकों में खेत जलमग्न पड़े हैं. ऐसे में खेतों से पानी निकालकर अच्छी तरह से साफ-सफाई कर लें. खेतों में मेड़ों, नालों, खेत के रास्तों व खाली खेतों को साफ-सुथरा करें, जिससे जल निकासी हो सके. अकसर खेतों में साफ-सफाई ना होने के कारण खरपतवारों के साथ-साथ कीटों के अंडे और फसल के रोगों की संभावना भी बढ़ जाती है.

इम समस्याओं की रोकथाम के लिये खेत में जुताई के समय सड़े गोबर की खाद और नीम की खली का प्रयोग कर सकते हैं. इससे मिट्टी क भौतिक गुणों के सुधारने मदद मिलती है. साथ ही मिट्टी की जल धारण क्षमता भी बेहतर रहती है. इससे भूजल स्तर भी कायम रहता है और नमी बने रहने से अधिक सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ती.

सरसों की बुवाई
मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुये किसान सरसों की बुवाई शुरू कर सकते हैं. इसके लिये सरसों की उन्नत किस्में जैसे पूसा सरसों-25, पूसा सरसों-26, पूसा अगर्णी, पूसा तारक, पूसा महक का चुनाव करें. 

  • सरसों की बुवाई के लिये प्रति एकड़  2.0 किलो ग्राम बीजदर काफी रहती है. सरसों की बुवाई से पहले खेतों में नमी होनी चाहिये, जिससे बीजों का सही अंकुरण हो सके.
  • सरसों की बुवाई से पहले बीजों को थीरम या केप्टान की 2.5 ग्राम मात्रा से प्रति किलोग्राम बीजों का उपचार कर लें, जिससे मिट्टी की कमियां फसल पर हावी न हों.
  • विशेषज्ञों के मुताबिक, सरसों की कम फैलने वाली किस्मों के लिये लाइनों के बीच 30 सेमी. और अधिक फैलने वाली किस्मों के लिये 45-50 सेमी. कतारों में दूरी रखकर बिजाई करें.
  • इस बीज पौध से पौध की दूरी 12-15 सें.मी. रखनी चाहिये, जिससे फसल की निगरानी और खरपतवार प्रबंधन में आसानी रहे.

आलू की खेती
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक 15 अक्टूबर तक का समय आलू और सरसों की बुवाई के लिये सबसे उपयुक्त रहता है. इस समय बुवाई करके समय से पैदावार और अच्छा उत्पादन मिल जाता है. इसी तरह आलू की अगेती खेती करके भी किसान 60 से 90 दिनों के अंदर अच्छा उत्पादन (Potato Farming) ले सकते हैं. इसके लिये जरूर है कि उन्नत किस्मों (Top Potato Varieties) का चयन किया जाये. किसान चाहें तो आलू की कुफरी सूर्या किस्म की बुवाई करके भी समय से पैदावार ले सकते हैं, जिसके बाद गेहूं की पछेती बुवाई (Wheat Farming) भी की जा सकती है.   

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Bhavantar Bharpayee Yojana: खुशखबरी! बाजरा के सही दाम ना मिलने पर किसानों को 450 रुपये/क्विंटल का भुगतान करेगी सरकार

Food Identification: त्योहार के सीजन में आपके घर भी पहुंचेंगे ये घटिया ड्राई फ्रूट्स, कतई ना खाएं, तुरंत करें क्वालिटी चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Grow Lemon At Home: किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
Real vs fake Seeds Identification: फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान
फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान
Totapuri Mango Farming: भारत में कहां पैदा होता है सबसे ज्यादा तोतापुरी मैंगो, किसान कैसे करें इसकी पैदावार?
भारत में कहां पैदा होता है सबसे ज्यादा तोतापुरी मैंगो, किसान कैसे करें इसकी पैदावार?
Cotton Farming Subsidy Scheme: कपास की खेती के लिए किसानों को मिलेगी मदद, 14000 प्रति हेक्टेयर देगी सरकार
कपास की खेती के लिए किसानों को मिलेगी मदद, 14000 प्रति हेक्टेयर देगी सरकार

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget