एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: 1 लाख किसानों को मिल चुकी है डीजल पर भारी सब्सिडी, यहां आवेदन करके आप भी उठायें फायदा

Subsidy on Diesel: डीजल अनुदान योजना के तहत 1 एकड़ जमीन पर सिंचाई के लिए डीजल की खरीद पर ₹600 की सब्सिडी प्रदान की जा रही थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹750 कर दिया गया है.

Subsidy on  Diesel for Irrigation: जलवायु परिवर्तन और मौसम की अनिश्चितताओं के कारण कई राज्यों में बारिश का रुख काफी खराब रहा है. अनियमित बारिश के कारण किसान सिंचाई (Irrigation work) का काम नहीं कर पा रहे हैं. इन्हीं सभी समस्याओं से किसानों को राहत प्रदान करते हुए बिहार सरकार ने किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए डीजल पर अनुदान योजना (Diesel Subsidy Scheme) चलाई है, जिसके तहत अभी तक 1 लाख किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है. इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के बाद डीजल पर सब्सिडी (Subsidy on Diesel) की राशि सीधा लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है.

सिंचाई के लिए सब्सिडी 
डीजल अनुदान योजना के तहत 1 एकड़ जमीन पर सिंचाई के लिए डीजल की खरीद पर ₹600 की सब्सिडी प्रदान की जा रही थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹750 कर दिया गया है. बता दें कि डीजल पर आर्थिक अनुदान सिर्फ 8 एकड़ की भूमि के लिए मान्य होगा. इसके अलावा, डीजल पंपसेट से सिंचाई के लिए डीजल खरीदने पर ₹75 प्रति लीटर का अनुदान दिया जायेगा. 
किसान चाहें तो बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करके योजना का लाभ ले सकते है.

इन किसानों को मिलेगा अनुदान 
डीजल अनुदान योजना के तहत रैयत और गैर-रैयत यानी कि अपनी जमीन और जमीन पट्टे पर लेकर खेती करने वाले किसानों को भी डीजल पर अनुदान देने का प्रावधान है. किसानों को अनुदान देने के बाद कृषि समन्वयक द्वारा जांच की जाएगी कि सब्सिडी पर खरीदा गया डीजल का उपयोग सिंचाई के लिए हो रहा है या नहीं.

यहां करें आवेदन 
डीजल अनुदान योजना के तहत डीजल की खरीद पर सब्सिडी के लिए बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/krishi/CitizenHome.html पर या https://dbtagriculture.bihar.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस योजना के तहत किसान, बटाईदार और बटाईदार किसानों को अनुदान दिया जाएगा.

आवश्यक दस्तावेज 

  • किसान का आधार कार्ड 
  • किसान का बैंक खाता विवरण 
  • खेत का खसरा नंबर 
  • कुल सिंचित रकबा 
  • डीजल खरीद की रसीद 
  • किसान का थाना नंबर 

इन बातों का रखें ध्यान
डीजल अनुदान योजना के नियमों (Rules for Diesel Subsidy Scheme) के मुताबिक, डीजल की रसीद पर पंजीकृत संख्या के अंतिम 10 नंबर अंकित होने चाहिये. 

  • डीजल खरीद पर खीरददार का नाम, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान होने चाहिए.
  • डीजल खरीद की रसीद 29 जुलाई 2022 से 30 अक्टूबर 2022 तक ही मान्य रहेगी.
  • किसान के बैंक खाता विवरण के बिना डीजल अनुदान की राशि ट्रांसफर (Diesel Subsidy Scheme) नहीं की जा सकेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

PM Kisan New List 2022: PM Kisan की नई लिस्ट हुई जारी, कट गया लाखों किसानों का नाम, बिना देर किये तुरंत चैक करें अपना नाम

किसान अलर्ट! दो दिन के अंदर निपटा लें ये काम, वरना कैंसिल हो जायेगी पीएम किसान की तीनों किस्तें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget