एक्सप्लोरर

Holiday Calendar 2023: अगले साल वीकेंड पर आएंगे ये फेस्टिवल... मारी जाएंगी कई छुट्टियां! यहां देखें पूरी लिस्ट

साल 2023 में कई त्यौहार वीकेंड पर आने वाले हैं, इसका मतलब है कि आपकी कई छुट्टियां मारी जाएंगी. तो आप पहले ही इसके बारे में जानकर अपन प्लान बना लें.

जनवरी के आगमन के साथ ही साल 2023 की शुरुआत होने वाली है. नए साल की शुरुआत होने के साथ ही लोग आने वाले साल के प्लान की तैयारी में लग जाते हैं. सबसे पहले लोग साल का कैलेंडर संभालते हैं और उसके हिसाब से प्लानिंग करते हैं कि आखिर कौनसी छुट्टी कब है और उसके हिसाब से अपनी बुकिंग्स करवाते हैं. साल 2023 में कई लॉन्ग वीकेंड भी आएंगे तो कई ऐसे मौके भी आएंगे जब हॉलीडे या त्यौहार वीकेंड पर आएंगे, जिससे आपकी छुट्टी मारी जाएगी. जहां आपको दो छुट्टी मिल पाती, वो छुट्टी आपको दो ही मिल पाएगी. 

तो आज हम आपको उन त्यौहार या पब्लिक हॉलीडे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस बार वीकेंड को आने वाले हैं. अगर आपने किसी हॉलीडे पर कहीं जाने का प्लान बनाया है तो आप भी पहले ये जान लें कि वो किस दिन है. वैसे काफी लोग इससे निराश भी है कि इस बार उनकी कई छुट्टियां मारी जाएंगी. 

न्यू ईयर
वैसे तो छुट्टी मारे जाने का सिलसिला साल के पहले दिन से ही शुरू हो रहा है. दरअसल, इस साल 1 जनवरी को भी रविवार है और इससे न्यू ईयर को मिलने वाली छुट्टी नहीं मिल पाएगी. अगर न्यूईयर शनिवार को होता तो एक साथ दो छुट्टी मिलती है, लेकिन अब सिर्फ एक छुट्टी से संतुष्ट होना पड़ेगा. 

मकर सक्रांति या पोंगल
भारत में कई शहरों में मकर सक्रांति या पोंगल के दिन छुट्टी रहती है. जैसे जयपुर में मकार सक्रांति तो दक्षिण भारत में पोंगल की छुट्टी होती है, लेकिन इस बार ये शनिवार को है. इससे पोंगल की छुट्टी अलग से नहीं मिल पाएगी और वीकेंड के साथ ही पोंगल या मकर सक्रांति सेलिब्रेट करना होगा. 

महाशिवरात्रि
अगले साल 18 मार्च को महाशिवरात्रि है और खास बात ये है कि इस दिन शनिवार है. इससे शिवरात्रि को मिलने वाली अलग छुट्टी भी लोगों को नहीं मिल पाएगी और वीकेंड में ही इसकी भरपाई हो जाएगी. वहीं, जिन जगहों पर शिवाजी जयंती होती है, वहां भी अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी, क्योंकि यह 19 मार्च यानी रविवार को है. 

ईद-उल-फितर
वैसे तो ईद की छुट्टी चांद पर निर्भर करती है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार ईद 22 अप्रैल को है. अगर 22 अप्रैल को ईद होती है तो आपकी एक छुट्टी को फिर से नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि इस दिन शनिवार है.   

गणेश चतुर्थी
भारत के कई शहरों में गणेश चतुर्थी की छुट्टी होती है. जिन लोगों के ऑफिस, कॉलेज, स्कूल में अगर गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहती है तो इस बार ये नहीं मिलने वाली है, दरअसल इस साल गणेश चतुर्थी रविवार के दिन है. इससे उन्हें अलग से एक दिन छुट्टी नहीं मिल पाएगी. 

दुर्गाष्टमी
गणेश चतुर्थी की तरह ही कहानी दुर्गाष्टमी की भी है. इस बार दुर्गाष्टमी 22 अक्टूबर को है और 22 अक्टूबर को रविवार है. ऐसे में दुर्गाष्टमी के दिन आप जो मजे करते थे, वो अब रविवार को ही करने होंगे और आपको अलग से छुट्टी नहीं मिल पाएगी. 

दिवाली
इस बार दिवाली भी रविवार को है. इस साल 12 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी और इस दिन रविवार है. इससे आप दिवाली के वीक में एक से ज्यादा छुट्टी लेने का मजा इस बार नहीं आ पाएगा. 

छठ पूजा
वहीं, 19 नवंबर को आने वाली छठ पूजा भी इस बार रविवार को ही है. ऐसे में छठ पूजा के लिए अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी. 

यह भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला, 10 ग्राम भी खरीदने से पहले तीन बार सोचना पड़ता है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amarnath Yatra 2026: किस मुस्लिम ने की थी बाबा अमरनाथ की खोज, जानें कब शुरू हुई थी पहली यात्रा?
किस मुस्लिम ने की थी बाबा अमरनाथ की खोज, जानें कब शुरू हुई थी पहली यात्रा?
River Water: नदियों का पानी क्यों होता है मीठा, जानें समुद्र की तरह इनमें नमक क्यों नहीं होता?
नदियों का पानी क्यों होता है मीठा, जानें समुद्र की तरह इनमें नमक क्यों नहीं होता?
Crude Oil Price Decrease: क्रूड ऑयल सस्ता होने से कितनी बढ़ी तेल कंपनियों की कमाई, जानें 1 लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितनी बचत?
क्रूड ऑयल सस्ता होने से कितनी बढ़ी तेल कंपनियों की कमाई, जानें 1 लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितनी बचत?
Amarnath Shivling Melting: सिर्फ 5 दिन में ही अंतर्ध्यान क्यों हो गए बाबा बर्फानी? साइंस के हिसाब से समझें पूरा मामला
सिर्फ 5 दिन में ही अंतर्ध्यान क्यों हो गए बाबा बर्फानी? साइंस के हिसाब से समझें पूरा मामला

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget