By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 11 Dec 2019 04:56 PM (IST)
प्रतिकात्मक तस्वीर
व्हाट्सएप विश्व स्तर पर लाखों पुराने मोबाइल पर काम करना बंद कर देगा क्योंकि कंपनी ने ऐसे फोन के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है. 31 दिसंबर के बाद विंडोज फोन के उपयोगकर्ताओं के लिए व्हाट्सएप हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा.
1 फरवरी 2020 से iOS 8 या उससे अधिक पुराने किसी भी iPhone का सपोर्ट नहीं किया जाएगा. साथ ही 2.3.7 या अधिक पुराने वर्जन वाले किसी भी Android डिवाइस में व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं करेगा.
इन ऑपरेटिंग सिस्टम के यूजर्स पहले से ही नए व्हाट्सएप अकाउंट नहीं बना पा रहे हैं. साथ ही अपने अकाउंट को री-वेरीफाई नहीं कर पा रहे हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप 31 दिसंबर 2019 से सभी विंडोज फोन से अपना सपोर्ट वापस ले रहा है. इसी महीने माइक्रोसॉफ्ट अपने विंडोज 10 मोबाइल ओएस का भी सपोर्ट वापस ले रहा है.
इस बीच दुनिया भर के व्हाट्सएप यूजर्स को मंगलवार देर रात व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. एक रिपोर्ट के अनुसार पूरे यूरोप, अमेरिका, मैक्सिको और साउथ अमेरिका में व्हाट्सएप में दिक्कत पाई गई.
आपको बता दें कि फेसबुक ने 2014 में 19 बिलियन डालर में व्हाट्सएप को खरीदा था, और इसका उद्देश्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को अपनी अन्य सेवाओं मैसेंजर और इंस्टाग्राम में शामिल करना था.
ये भी पढ़ें
Airtel ने लॉन्च किए दो नए प्लान, देशभर में अब कहीं भी कर सकेंगे फ्री कॉल
Bluetooth On Drain Battery: दिनभर ऑन रखते हैं फोन का Bluetooth, जानें इससे कितनी खर्च हो जाती है बैटरी?
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट
Upcoming Smartphones in June: Motorola Edge 70 Pro+ समेत ये मॉडल होंगे लॉन्च, यहां देखें सारी जानकारी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई