दक्षिण अफ्रीका में हुई रेल दुर्घटना में 3 की मौत, 300 लोग घायल
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 09 Jan 2019 07:48 AM (IST)
1/6
रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब एक रेलगाड़ी प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और एक दूसरी रेलगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी. मेट्रोरेल की प्रवक्ता लिलियन मोफोकेंग ने कहा कि जैसे ही जांच पूरी होगी, दुर्घटना का कारण पता चल जाएगा.
2/6
उन्होंने कहा, "शहर में स्थित अस्पतालों में 300 घायलों को पहुंचाया गया है, जिनमें से 218 को हल्की चोटें हैं, जबकि 82 लोग गंभीर रूप से घायल हैं."
3/6
उन्होंने कहा कि तकनीकी टीम इसका पता लगा रही है कि कहीं कोई और शव है इसके लिए छोटे कैमरों के जरिए इलाके की तलाशी हो रही है. मासाबो ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे पड़े हैं.
4/6
माबासो ने कहा, "तीन लोगों के निधन की पुष्टि हो चुकी है. हम इंतजार कर रहे हैं कि पुलिस हमें तलाशी के बारे में स्पष्ट बताए."
5/6
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तश्वने इमर्जेसी सर्विसिस के प्रवक्ता चार्ल्स माबासो ने कहा कि अभी घटनास्थल पर शवों की तलाश की जा रही है.
6/6
दक्षिण अफ्रीका की राजधानी में मंगलवार को दो रेलगाड़ियों की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 300 लोग घायल हो गए.