हिंदी न्यूज़World Newsजापान: 25 सालों के सबसे श्क्तिशाली तूफान 'जेबी' से शुरू हुई तबाही, 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द
जापान: 25 सालों के सबसे श्क्तिशाली तूफान 'जेबी' से शुरू हुई तबाही, 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 04 Sep 2018 03:05 PM (IST)
1/5
कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को मंगलवार को घर से काम करने की सलाह दी है. प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों को भी अनिश्चित काल तक बंद कर दिया गया है. यूनिवर्सल स्टूडियोज ओसाका ने भी अपनी सेवाओं को बंद कर दिया है. इस गर्मी में अब तक कई तूफानों और मूसलाधार बारिश के कारण जापान में 200 लोगों की मौत हो चुकी है.
2/5
पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके के मुताबिक, ट्रेनों और हाई-स्पीड रेल सेवाओं जैसे कि ओसाका-हिरोशिमा मार्ग पर चलने वाली रेल सेवाओं को अनिश्चित काल तक के लिए बंद कर दिया गया है.
3/5
इसके चलते संभावित शक्तिशाली लहरों, बाढ़ और भूस्खलन की भी चेतावनी दी गई है, क्योंकि जेबी 25 सालों का सबसे श्क्तिशाली तूफान साबित हो सकता है.
4/5
जापान में पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने के पूर्वानुमान के बाद शक्तिशाली तूफान 'जेबी' के दस्तक दी है. इसके चलते मंगलवार को 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई.
5/5
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस मौसम में प्रशांत के 21वें चक्रवाती तूफान जेबी को जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) द्वारा बेहद शक्तिशाली बताया है. दोपहर के आसपास शिकोकू द्वीप या की प्रायद्वीप पर इसके प्रचंड रूप से आने की आशंका है.