एक्सप्लोरर

Fact Check: 'प्रधानमंत्री क्रेडिट योजना में सभी आधार धारकों को मिलेंगे 80,000 रुपये' , जानें क्या है इसकी सच्चाई

Viral News: अगर आपके सामने से भी आधार कार्ड से जुड़ा ये वीडियो गुजरा है तो, किसी भी फ्रॉड से बचने के लिए सही जानकारी जरूर लें. सावधानी और जागरूरकता से ही बचाव संभव है.

Pradhan Mantri Credit Yojana Fact Check: सोशल मीडिया के साथ ही यूट्यूब चैनल पर सरकारी स्कीम को लेकर कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में  केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री क्रेडिट योजना’ (Pradhan Mantri Credit Yojana) के बारे में जानकारी दी जा रही है. दरअसल ये वीडियो 'Sarkari Update' नामक Youtube चैनल का है.

'Sarkari Update' नामक Youtube चैनल के इस वीडियो में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री क्रेडिट योजना’ चला रही है और इस योजना के तहत सभी आधार कार्ड धारकों को उनके खाते में 80,000  रुपये की राशि दी जा रही है.

इतना ही नहीं, वीडियो में ये भी कहा गया है कि योजना भारत के सभी 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जा चुकी है. वीडियो में आगे कहा गया है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्र सीमा 18 से 62 वर्ष तक रखी गई है. वीडियो में लोगों से उनके राज्य का नाम कमेंट बॉक्स में बताने को भी कहा जा रहा है. 

80 हजार रुपये मिलने का दावा है फर्जी 

अगर ये वीडियो आपने भी सुना है और आप भी प्रधानमंत्री क्रेडिट योजना के तहत 80 हजार रुपये पाने के लिए आवेदन करने की मंशा बना रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए. इस स्कीम के बारे में सोचने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. 'Sarkari Update' नामक Youtube चैनल के इस वीडियो में प्रधानमंत्री क्रेडिट योजना को लेकर जितने भी दावे किए गए हैं, उनका सच से कोई वास्ता नहीं है. केंद्र सरकार ने ऐसी किसी भी योजना की घोषणा नहीं की है. वीडियो में जो भी दावा किया गया है, वो सारे बिल्कुल फर्जी है. 

प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस बारे में फैक्ट चेक किया है. तथ्य की सच्चाई का पता लगाकर भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) से इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी गई है. पीआईबी फैक्ट चेक के ट्वीट में कहा गया है कि यह दावा फर्जी है और केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है. पीआईबी फैक्ट चेक के ट्वीट में यूट्यूब के वीडियो पर फर्जी का ठप्पा भी लगाया गया है.

'Sarkari Update' नामक #Youtube चैनल के एक वीडियो में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री क्रेडिट योजना’ के तहत सभी आधार कार्ड धारकों के खाते मे ₹80,000 की नकद राशि दे रही है#PIBFactCheck:

▶️ यह दावा फर्जी है

▶️ केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है pic.twitter.com/rbuCtLKs8w

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) November 28, 2022

">

आधार कार्ड के ग़लत इस्तेमाल से बचें

हमेशा इस तरह के किसी भी वीडियो या ख़बर पर तुरंत ही अपने आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें. इस तरह के किसी लाभ के चक्कर में अंजान वेब लिंक पर क्लिक करने से भी बचें. सावधानी और जागरुकता से ही आप इस तरह के फर्जी दावों से खुद को बचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Aadhaar Card: नकली आधार कार्ड पर रोक लगाने के लिए सरकार ने उठाया सख्त कदम! जारी की एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget