एक्सप्लोरर

Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के दिन भगत सिंह को दी गई थी फांसी? जानें क्या है असली सच

Valentine's Day Fact Check: कोई कहता है कि 14 फरवरी को भगत सिंह को फांसी दी गई थी, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा सुनाई गई थी.

Valentine's Day Fact Check: वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को दुनियाभर में प्यार के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है. युवा इस दिन को काफी खास तरीके से सेलिब्रेट भी करते हैं. हालांकि भारत में इस दिन का विरोध भी हर साल होता आया है. हर साल की तरह इस साल भी तमाम तर्कों के साथ वैलेंटाइन डे नहीं मनाने की अपील की जा रही है. यहां तक कि इस बार एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने 14 फरवरी को काउ हग डे के तौर पर मनाने का एलान कर दिया था, बवाल के बाद इसे वापस ले लिया गया. ऐसा ही एक दावा ये भी है कि 14 फरवरी को भगत सिंह को फांसी की सजा हुई थी, इसीलिए हर साल कई संगठन इसे ब्लैक डे के तौर पर मनाते हैं. 

14 फरवरी को लेकर हो रहा ये दावा
14 फरवरी नजदीक आते ही सोशल मीडिया पर फिर से दावा किया जा रहा है कि 14 फरवरी को ब्लैक डे के तौर पर मनाया जाएगा. इसे लेकर भी अलग-अलग दावे हैं. कोई कहता है कि 14 फरवरी को भगत सिंह को फांसी दी गई थी, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा सुनाई गई थी. ये दावा सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, पिछले कुछ सालों में तमाम संगठनों और कुछ नेताओं ने भी इसका जिक्र किया है. सोशल मीडिया पर हर साल यही दावा किया जाता है. 

दावे का क्या है असली सच?
सोशल मीडिया और कुछ संगठनों के इस दावे की सच्चाई का अगर फैक्ट चेक करें तो ये दावे पूरी तरह से भ्रामक हैं. क्योंकि भगत सिंह को 14 फरवरी क दिन न तो फांसी दी गई थी और न ही उन्हें इस दिन फांसी की सजा सुनाई गई. 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी. तमाम रिकॉर्ड्स में ये जानकारी मौजूद है. अब अगर दूसरे दावे यानी फांसी की सजा सुनाए जाने की बात करें तो भगत सिंह को लाहौर कांड के लिए 7 अक्टूबर 1930 को सजा सुनाई गई थी. 

अब अगर 14 फरवरी की बात करें तो इस तारीख को एक घटना जरूर हुई थी. इस दिन 1931 में पंडित मदन मोहन मालवीय ने वायसराय को टेलीग्राम किया था और अपील की थी कि भगत सिंह की फांसी को उम्रकैद में बदल दिया जाए. कुल मिलाकर ये दावा पूरी तरह से भ्रामक है कि 14 फरवरी को भगत सिंह को फांसी दी गई या सजा सुनाई गई. 

ये भी पढ़ें - Hindenburg: हिंडनबर्ग के फाउंडर नाथन एंडरसन से राहुल गांधी ने की मुलाकात? जानें वायरल हो रही तस्वीर का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget