एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: पानी में तैरने वाला बंदर हो रहा वायरल, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

स्विमिंग पूल में तैरते बंदर का वायरल वीडियो हम तक पहुंचा. हमने इस वीडियो के साथ किए गए दावों को भी देखा और इसकी सच्चाई जानने के लिए हमने अपनी पड़ताल की. इस वीडियो की पड़ताल में हमारे सामने कई सवाल थे.

नई दिल्ली: सोशल मिडिया पर एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है. बंदर स्विमिंग पूल में छपाक से कूदता है और फिर तैरता है. पानी में तैरने वाला ये बंदर इंटरनेट पर वायरल होकर इंटरनेशल सनसनी बन चुका है. देखते ही देखते ये वीडियो फेसबुक से लेकर तमाम सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर किया जाने लगा. लोग वीडियो शेयर करते हुए कह रहे हैं- 'कोरोना में इंसान अंदर और बंदर बाहर.' लेकिन ये मामूली सा बंदर और उसकी तैराकी दुनिया भर में चर्चा का विषय है. बड़े बड़े लोग और संस्थाएं तैरते बंदर के बारे में दावे कर रहे हैं? बंदर में इतनी दिलचस्पी देखकर हमने भी जांच की और सच्चाई का पता लगाया.

वायरल वीडियो में एक घर की दीवार के छज्जे पर दो बंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं. एक बंदर खिड़की के छज्जे से उतर कर खिड़की के सामने आ जाता है. खिड़की पर उतरने वाला बंदर करीब पांच सेकंड रुकता है और फिर सीधे स्वीमिंग पूल में छलांग लगा देता है और गोते मारने लगता है. कुछ देर तैरने के बाद ये बंदर एक किनारे पर आकर बैठ जाता है. थोड़ी देर बैठने के बाद फिर से तैरकर दूसरे किनारे पर जाता है.

तैरते हुए ये बंदर जब दूसरे किनारे पर जाता है. तो एक और बंदर पानी में तैरने के लिए आ जाता है. अब दोनों बंदर एक साथ तैरने लगते हैं. स्वीमिंग पूल में तैरते बंदरों के इस वीडियो में कोई भी दूसरा शख्स कहीं दिखाई नहीं देता है.

तैरने वाले बंदर का ये वीडियो वायरल होने के बाद दुनिया भर में दावा किया जाने लगा कि बंदर लॉकडाउन के दौरान पानी में तैर रहा है. किसी ने कहा ये वीडियो पाकिस्तान के इस्लामाबाद का है, किसी ने स्पेन का बताया, तो किसी ने वीडियो ब्राजील के होने का दावा किया.

ABP की पड़ताल में क्या निकली वीडियो की सच्चाई एबीपी ने इस वीडियो की पड़ताल की है. सबसे पहले हमने ये वीडियो सोशल मीडिया पर ही सर्च किया. तो यूट्यूब पर हमें तैरते बंदरों के कई वीडियो मिले. लेकिन इन सभी वीडियो में कोई न कोई व्यक्ति बंदर को स्वीमिंग करवा रहा था. हम अपनी पड़ताल में आगे बढ़े. इस बार हमें एक ट्वीट मिला.

ये ट्वीट 11 अप्रैल को कृष्णा नाम के ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया था. जिसमें ये वीडियो हैदराबाद के सिकंदराबाद के होने का दावा किया गया था. साथ ही ये भी लिखा गया था कि बंदर लॉकडाउन के दौरान पानी में मस्ती कर रहे हैं. ऐसी ही एक पोस्ट हमें फेसबुक पर भी मिली. अपर्णा कंसट्रक्शन नाम की एक यूजर आईडी से यही वीडियो फेसबुक पर भी शेयर किया गया था. जिसमें ये वीडियो हैदराबाद के अपर्णा ओसमैन एवरेस्ट सोसाइटी का बताया गया.

ट्वीटर और फेसबुक पर किए गए इस दावे की पड़ताल करना भी जरूरी था. लिहाजा हमारी टीम हैदराबाद में पड़ताल के लिए पहुंची. हमारी पड़ताल में लॉकडाउन के दौरान बंदर के स्वीमिंग पूल में तैरने का दावा तो सच साबित हुआ. लेकिन वीडियो पाकिस्तान के इस्लामाबाद, स्पेन और ब्राजील के होने का दावा झूठा निकला. ये वीडियो हैदराबाद के सिकंदराबाद का है.

यहां देखें वायरल वीडियो

इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

ये भी पढ़ें-

सच्चाई का सेंसेक्स: क्या 15 अक्टूबर तक सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद करने के आदेश दिए गए हैं?

सच्चाई का सेंसेक्स: क्या AC चलाने से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है? जानें सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget