एक्सप्लोरर

Fact Check: PM मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ लंदन में हुआ प्रदर्शन? जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

BBC Documentary on PM Modi: पिछले कुछ हफ्तों से बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों लोगों की भीड़ प्रदर्शन कर रही है.

BBC Documentary on PM Modi: गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनाई गई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर भारत में जमकर बवाल हुआ. इस डॉक्यूमेंट्री को सरकार की तरफ से ट्विटर, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे बैन कर दिया गया, इसके बावजूद लेफ्ट समर्थक दलों ने देशभर में इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की और लोगों को इसे दिखाया. इतना ही नहीं तमाम व्हॉट्सऐप ग्रुप पर ये वीडियो फैला जिसे लाखों लोगों ने देखा. इसी बीच इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर कई तरह की बातें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिनमें एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि लंदन में लोग बीबीसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. 

क्या है वायरल दावा
दरअसल पिछले कुछ हफ्तों से बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों लोगों की भीड़ प्रदर्शन कर रही है. वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि ये लोग लंदन में बीबीसी हेडक्वार्टर के बाहर उसकी डॉक्यूमेंट्री को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस वीडियो में लोगों को बीबीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भी सुना जा सकता है. भारत में कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर यही दावा कर रहे हैं. 

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
वायरल वीडियो को अलग-अलग वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर सर्च करने के बाद पता चलता है कि ये वीडियो असली है. यानी लंदन में प्रदर्शन हुआ था. हालांकि जिस दावे के साथ इसे शेयर किया जा रहा है वो बिल्कुल भ्रामक है. लंदन में लोग गुजरात दंगों पर बनाई गई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. बल्कि लोग वैक्सीन से होने वाले नुकसान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. कई न्यूज वेबसाइट्स में इस रैली का जिक्र किया गया है. तमाम अन्य फैक्ट चेक वेबसाइट्स ने भी इस दावे का खुलासा किया है. लंदन में लोग 21 जनवरी को सड़क पर वैक्सीन के खतरे को लेकर प्रदर्शन करने उतरे थे. इस दौरान लोगों ने बीबीसी और अन्य मीडिया चैनलों पर आरोप लगाया कि वो सच्चाई को नहीं दिखा रहे हैं.
Fact Check: PM मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ लंदन में हुआ प्रदर्शन? जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

यानी ये बात साफ है कि पीएम मोदी को लेकर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ लंदन में कोई भी ऐसा प्रदर्शन नहीं हुआ है. लंदन में वैक्सीन के खिलाफ प्रदर्शन वाले वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. हालांकि ट्रूथ बी टोल्ड रैली के बाद 29 जनवरी को कुछ भारतीय संगठनों की तरफ से बीबीसी हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन जो वीडियो वायरल है वो 21 जनवरी को हुए वैक्सीन प्रोटेस्ट का है. 

ये भी पढ़ें - Fact Check: समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकार ने नहीं निकाली हैं भर्तियां, फर्जी वेबसाइट का हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget