एक्सप्लोरर
पहलवान Yogeshwar Dutt और हॉकी स्टार Sandeep Singh बीजेपी के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव
खेल के मैदान में देश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा चुनाव में बीजेपी का चेहरा बनेंगे. ओलंपिक मेडल विजेता योगेश्वर और पूर्व कप्तान हॉकी टीम संदीप सिंह का बीजेपी में शामिल होना और चुनाव लड़ना लगभग पक्का है. योगेश्वर दत्त बरोदा से और संदीप सिंह सिरसा से उम्मीदवार हो सकते हैं. हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला से योगेश्वर मिल चुके हैं. बीजेपी महासचिव अनिल जैन से भी मिल चुके हैं. योगेश्वर ने कहा है कि यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आजकल में बीजेपी में आ जाएंगे. हालांकि इसके लिए उन्हें डीएसपी के पद से इस्तीफा देना होगा.
और देखें

सुधीर कुमारएडिटर, वाइल्ड लाइफ टुडे
Opinion
























