एक्सप्लोरर
;चुनाव नतीजों से पहले चौंकाने वाला रिजल्ट, दोबारा चुनाव लड़ रहे कितने सांसदों की संपत्ति आसमान छूने लगी ?
देश में अब सिर्फ 1 चरण का मतदान बाकी है. सिर्फ 10 दिन बात पता चलेगा कि देश में कौन जीतेगा लेकिन आज हम उससे बड़े सवाल का नतीजा आपको दिखाने जा रहे हैं. भारत के लोकसभा चुनाव में आपका सांसद बनने के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों के चाल, चरित्र और चेहरे का रिजल्ट आज आ गया है ताकि आप जान सकें कि इस बार कितने पढ़े लिखे, कितने अपराधी, कितने अमीर उम्मीदवारों के बीच से देश के सांसद चुने जाने वाले हैं. इस रिपोर्ट को देखते हुए ये जरूर याद रखिएगा कि चपरासी बनने के लिए भी आम आदमी को पांचवीं पास होना अनिवार्य होता है. अगर कोई आपराधिक केस किसी आम आदमी पर चल रहा होता है तो सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती है लेकिन नेताओं के लिए ये सारे नियम कानून भुला दिए जाते हैं और देश में जनता से ज्यादा संपत्ति जनप्रतिनिधियों की बढ़ती है क्योंकि देशहित से ऊपर पार्टीहित रखने वाली राजनीति भारत में होती है.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें

प्रशांत अग्रवालप्रेसिडेंट, नारायण सेवा संस्थान
Opinion
















