एक्सप्लोरर
स्वार में किसका होगा बेड़ा पार, आजम के गढ़ में सपा का हिंदू कार्ड | Swar By-election
विधानसभा की मुस्लिम बहुल स्वार सीट के उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सपा ने यहां हिंदू कार्ड चला है। उसने क्षत्रिय जाति की अनुराधा चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा गठबंधन के खाते से अपना दल (एस) ने यहां से मुस्लिम प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी को मैदान में उतारा है। जबकि, बसपा और कांग्रेस यहां रणभूमि से बाहर हैं स्वार सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता खत्म होने से खाली हुई थी। सपा ने यहां से नामांकन के अंतिम दिन अनुराधा चौहान को उतारकर सभी को चौंका दिया है। यह सीट अब तक तीन बार सपा के कब्जे में रही है, पर ये तीनों मुस्लिम थे।
और देखें
























