एक्सप्लोरर
महिला ने बदमाश को पकड़ा, सरेआम की चप्पलों से पिटाई
जौनपुर में बदमाशों को कानून का खौफ नहीं रह गया है । ताजा मामला शाही पुल के पास का है जहां एक बदमाश महिला का मंगल सूत्र लेकर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन महिला की सजगता बदमाश अपने मकसद मे कामयाब नहीं हो सका । उल्टा महिला ने उसे पकड़कर चप्पलो से पीटना शुरू कर दिया। भरे बाजार हो रही युवक की पिटाई का तमाशा देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच नखास मोड़ पर तैनात एक सुरक्षा कर्मी ने पहुंचकर बीच बचाव किया। महिला ने बताया कि उचक्का उसका मंगलसूत्र छीन रहा था।
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























