एक्सप्लोरर
वाराणसी में राहत सामग्री बांटते वक्त बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरी
वाराणसी में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटते वक्त दीवार गिर गई। जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए। दरअसल, वाराणसी का प्रशासनिक अमला बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए निकला था। बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करने के साथ वाराणसी के जिलाधिकारी और एसएसपी बाढ़ राहत सामग्री बांट रहे थे। तभी अचानक एक घर की दीवार गिर पड़ी और उसमें लोग जख्मी हो गए। इस दौरान जिलाधिकारी भी दीवार सहित नीचे गिर गए लेकिन नाव और प्रशासनिक टीम ने उन्हें बचा लिया। इसके साथ ही आपको बता दें कि एनडीआरएफ के रेस्क्यू में इसी घर के दो बच्चे बाहर निकाले गए थे। जो इस दौरान नीचे नाव में सवार थे। अचानक गिरी दीवार में दोनों बच्चे भी बाल बाल बच गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई और प्रशासनिक अमले ने तुरंत परिवारजनों को अस्पताल भिजवाया।
और देखें

मेघा प्रसादसीनियर एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स)
पत्रकारों पर चिल्लाना नहीं PR, मीडिया को दबाने की कोशिशों की हो आलोचना, Netflix अब ये फैसला आपके हाथ
Opinion























