एक्सप्लोरर
कलेक्ट्रेट से गायब हुई Vikas Dubey के असलहे की फाइलें?| Uttar Maange Pradesh| ABPGanga
उत्तर मांग प्रदेश में आज बात विकास दुबे के कांड की, जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई. बिकरू कांड ने यूपी सरकार की कानून व्यवस्था के दावों की ऐसी हवा निकाली थी कि जवाब देना मुश्किल हो गया था. उस वक्त दावे किए गए थे कि विकास दुबे के साथ साथ उसकी सल्तनत के हर शागिर्द को नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा, लेकिन शायद उस सल्तनत को पालने वाले सफेदपोशों ने अपना इंतजाम कर लिया है. जानकारी सामने आई है कि विकास दुबे के असलहे की फाइल कलेक्ट्रेट से गायब हो गई है. अब सवाल ये है कि फाइल वाकई गायब हुई है या गायब कर दी गई है. सवाल ये है कि फाइल संभालने का सिस्टम फेल है या इस मामले में कोई बड़ा 'खेल' है? और सबसे अहम सवाल ये कि क्या विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कोशिशों और प्रयासों का एनकाउंटर सूबे में शुरू हो गया है. जिससे विकास दुबे के मददगारों का चेहरा जनता के सामने आने से बचाया जा सके.
और देखें




























