एक्सप्लोरर
रायबरेली में तालिबानी इंसाफ, भीड़ ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा।
चोरी के आरोप में नसीराबाद थाना क्षेत्र के जमालपुर हुरैया निवासी शिवराज के साथ लगभग एक दर्जन लोगों ने अर्जुन व धर्मेंद्र निवासी बिल्लावा थाना नसीराबाद को गांव से उठा लिया और फिर पेड़ से बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। गांववालों ने इन दोनों युवकों पर मोटरसाइकिल की चोरी का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से दोनों युवकों को बर्बरता से पीटा। पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए इन लोगों ने युवकों को तालिबानी सजा दे डाली और वो भी बिना आरोप सिद्ध हुए। सिर्फ चोरी के शव में इन युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion




















