एक्सप्लोरर
बागेश्वर पहुंची छड़ी यात्रा, साधु-संतों ने बागनाथ मंदिर में किए दर्शन। Uttarakhand News
कुमाऊं की काशी कहे जाने वाली बाबा बागनाथ की नगरी में गढ़वाल यात्रा के बाद छड़ी यात्रा यहां पहुंची। यात्रा में शामिल साधुओं ने बाबा बागनाथ मंदिर के दर्शन किए। यात्रा कुमाऊं भ्रमण के बाद हरिद्वार के लिए जाएगी। छड़ी यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी महाराज करीब 30 साधु-संतों के साथ बागनाथ मंदिर पहुंचे। यहां सरयू गोमती संगम तट पर स्नान कर यात्रा अल्मोड़ा जागेश्वर को प्रस्थान करेगी।
और देखें


























