एक्सप्लोरर
युवती को खौलते तेल से जलाया
फिरोजाबाद में दबंग बेखौफ हो गए हैं। मामला थाना पचोखरा का है जहां एक गांव की युवती को तीन युवक फब्तियां कसते थे...उससे छेड़खानी करते थे ....लेकिन जब युवती ने विरोध किया तो तीनों युवक उसके घर पहुंच गए और उससे गाली-गलौज करते हुए उससे छेड़खानी करने लगे । इसके बाद जैसे युवकों पर शैतान सवार हो गया । युवकों ने घर में कढ़ाई में रखे गर्म तेल को युवती के चेहरे और शरीर पर डाल दिया। इससे युवती का चेहरा हाथ और आधा हिस्सा जल गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। वहीं युवती और मां की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
और देखें

























