एक्सप्लोरर
Tehri: कई महीनों से बंद NH- 58 कब खुलेगा ?| Poorab Paschim |ABP Ganga
टिहरी में कई महीने बीत जाने के बाद भी ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग एनएच- 58 नहीं खुल पाया है. नेशनल हाइवे-58 तोताघाटी के पास खोलना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।तोताघाटी के पास पहाड़ी की कटिंग नहीं होने से बंद चल रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कई बार ब्लास्ट करने की काफी कोशिश की लेकिन चट्टानें नहीं टूटी।जिसके चलते एनएच-58 पर वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है. हालांकि, जिला आपदा अधिकारी का कहना है कि डीएम के निर्देश पर 6 सदस्यी टीम गठित की गई है जो पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगी उसके बाद ही वाहनों की आवाजाही का निर्णय लिया जाएगा.
और देखें




























