एक्सप्लोरर
दिल्ली एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग मिलने से सनसनी, बैग में RDX होने की आशंका
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला टल गया है। आतंकी हमले की धमकी के बीच दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध बैग मिलने से सनसनी फैल गई है। एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर संदिग्ध बैग बरामद हुआ है, इस बैग में RDX होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने संदिग्ध बैग को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध बैग मिलने को बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि बैग के अंदर किस तरह का विस्फोटक सामान बरामद हुआ है।
और देखें
























