एक्सप्लोरर
अब Mukhtar Ansari को UP लेकर आएगा Supreme Court ! | UP Vs Punjab Police | ABP Ganga
मऊ के बाहुबली विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की कोर्ट में पेशी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए 2 हफ्ते में जवाब तलब किया है. मुख्तार अंसारी इस वक्त पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है और उसे पेशी के लिए यूपी लाने की उत्तर प्रदेश पुलिस कई कोशिशें अबतक नाकाम हो चुकी हैं, क्योंकि हर बार पंजाब की रोपड़ जेल का प्रशासन कोई ना कोई बहाना बनाकर मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस को सौंपने से इनकार कर देता है. इसी मामले में यूपी सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से 2 हफ्तों में मुख्तार अंसारी का हेल्थ स्टेटस और जवाब मांगा है. यूपी ने आरोप लगाया कि पंजाब में अब तक कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की गई और मुख्तार अंसारी संघीय ढांचे के साथ खेलने और सीआरपीसी के प्रावधानों का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहा है, जबकि पंजाब पुलिस ने तर्क दिया है कि मुख्तार अंसारी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे यूपी नहीं भेजा जा सकता है और बीमारी के चलते मुख्तार अंसारी का लंबी यात्रा करना मुश्किल है.
और देखें
























