एक्सप्लोरर
राज्य महिला आयोग सख्त, 7 मामलों में पुलिस कमिश्नर समेत 7 अफसरों से रिपोर्ट तलब | Ganga Prime
राज्य महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर समेत उत्तर प्रदेश के 7 जिलों के एसएसपी और एसपी से रिपोर्ट तलब की है. आयोग ने 7 अलग-अलग मामलों में 7 जिलों के अफसरों से ये रिपोर्ट तलब की है. इनमें लखनऊ में महिला से मारपीट का मामला, कानपुर में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या का मामला, बुलंदशहर में छात्रा के सुसाइड का मामला, मथुरा में सिपाही की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, गोरखपुर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, फतेहपुर में दो सगी बहनों की हत्या और गोंडा में छेड़खानी से परेशान युवती की मौत का मामला शामिल है.
और देखें






























