एक्सप्लोरर
सड़क पर नजर आए एसएसपी, लॉकडाउन तोड़ने पर सख्ती
लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए ऊधमसिंहनगर में भी पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी। कल तक लोगों को प्यार से समझाती पुलिस को आखिर कार सख्ती दिखानी ही पड़ी .. पुलिस ने सुबह 7 से 10 बजे तक ज़रूरी चीजों को खरीदने का समय दिया था .. इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी। एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने खुद मोर्चा संभालते हुए सड़क पर लोगों को बेवजह आवाजाही ना करने के निर्देश दिए ..इस दौरान कई मनचलों पर लाठियां भी भांजी गई।
और देखें

अमित भाटियाEditor, Entertainment LIVE
Opinion


























