एक्सप्लोरर
Somnath Bharti की 'सत्यानाशी जुबान' पर कब लगेगा ताला ? | UP News | ABP Ganga
जब आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती रायबरेली पहुंचे, तो वो इतने बौखलाए हुए नजर आए कि उन्होंने सारी गरिमा को ताक पर रख दिया और सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली. जिसके बाद सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है. जहां से सोमनाथ भारती को 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आप विधायक सोमनाथ भारती दरअसल रायबरेली पहुंचे थे. इस दौरान सिंचाई विभाग के डाक बंगले में कुछ लोग पहुंचे और सोमनाथ भारती का विरोध करने लगे. सोमनाथ भारती पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया और फिर सोमनाथ भारती पर स्याही फेंक दी. जिसके बाद विवाद बढ़ गया. स्याही फेंकने वाले बीजेपी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. जिन्होंने सोमनाथ भारती के अमेठी के बयान पर नाराजगी जताते हुए स्याही फेंक दी.
और देखें
























