एक्सप्लोरर
सॉल्वर गैंग का भंड़ोफाड़, दो कोचिंग संचालक गिरफ्तार | Ganga Prime
प्रतियोगी परीक्षाों में सॉल्वर बैठाने वाले एक बड़े गैंग का नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है. पकड़े गए दो आरोपी कोचिंग संचालक हैं. पुलिस के मुताबिक दोनों अपने कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को ही सॉल्वर बना कर प्रतियोगी परीक्षाओं में भेजते थे. अब तक दोनों आरोपी 145 सॉल्वर्स को परीक्षाओं में दूसरों की जगह बैठा चुके हैं. जिसमें से कई लोग मौजूदा वक्त में सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं. गैंग के सरगना की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस अब उन लोगों की लिस्ट भी खंगालने में जुट गई है. जिन्होंने इस गैंग की मदद से परीक्षाएं पास की हैं.
और देखें






























