एक्सप्लोरर
Shivpal Singh Yadav बोले- BJP ने कई बार ऑफर दिए | ABP Ganga
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 2022 की तैयारी में जुटे हुए हैं. बलिया के सहतवार में एक कार्यक्रम में वो शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, उन्हें गठबंधन को लेकर भाजपा से कई बार ऑफर आए लेकिन, उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया. बलिया से आजमगढ़ पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, बीजेपी को रोकने के लिए उन्होंने गैर भाजपा वाद का नारा दिया है. जिसके तहत सभी छोटे और बड़े दलों को एक साथ आना होगा. वहीं मऊ में उन्होंने कोरोना वैक्सीन को देश की वैक्सीन बताया और कहा कि, देश को देर से मिली वैक्सीन इसे पहले मिल जाना चाहिए था.
और देखें
























