एक्सप्लोरर
गोरखपुर में बिरयानी में चिकन की जगह निकला चूहा। Gorakhpur News
वैश्विक महामारी के बीच जहां लोग साफ-सफाई और खाने-पीने के सामानों में खासी सावधानी बरत रहे हैं.. तो वहीं कोई रेस्टोरेंट वाला आपको चिकन बिरयानी की जगह चूहा बिरयानी पैक करके दे दे.. तो आप पर क्या गुजरेगी । गोरखपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है.. जहां ग्राहक ने घर पहुंचकर जब चिकन बिरयानी का पैकेट खोला.. तो उसमें चिकन की जगह बिरयानी में चूहा निकल गया। इधर बिरयानी में चूहा मिलने की सूचना के बाद गोरखपुर में अधिकारी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गए.. और गोरखपुर के सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने अदालत मांसाहारी भोजनालय पर छापेमारी की और वहां खाने की गुणवत्ता के साथ साफ-सफाई की भी जांच की.. सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि वहां पर दूध और तेल एक्सपायरी पाया गया.. वहीं मांस भी पुराना पाया गया..
#GorakhpurChickenBiryani #GorakhpurNews
#GorakhpurChickenBiryani #GorakhpurNews
और देखें


























