एक्सप्लोरर
Bareilly: सरकारी चावल की बोरियों की कर रहे थे कालाबाजारी, पुलिस ने धरा | @ABPGanga
बरेली में राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है. पुलिस ने बारादरी थाना क्षेत्र के एक गोदाम में छापा मारकर बड़ी मात्रा में सरकारी राशन पकड़ा है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोदाम पर राशन की कालाबाजारी चल रही है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सरकारी चावल से भरी बोरियां उतारी जा रही थीं. इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दी गई. जिसके बाद मौके पर पूर्ति विभाग की टीम पहुंची और मामले की जांच के बाद टीम ने राशन माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया.
और देखें






























