एक्सप्लोरर
विश्वभारती यूनिवर्सिटी में PM Modi का संबोधन, बोले- 'गुरुदेव का विजन आत्मनिर्भर भारत का सार'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल की विश्वभारती यूनिवर्सिटी के शताब्दी कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर से लेकर स्वामी विवेकानंद तक का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि आजादी के आंदोलन में विश्वभारती यूनिवर्सिटी का योगदान रहा है, जिसने हमेशा राष्ट्रवाद की प्रेरणा दी. पीएम मोदी ने कहा कि विश्व भारती के लिए गुरुदेव का विजन आत्मनिर्भर भारत का सार है. आत्मनिर्भर भारत अभियान भी विश्व कल्याण के लिए भारत के कल्याण का मार्ग है. ये अभियान, भारत को सशक्त करने का अभियान है, भारत की समृद्धि से विश्व में समृद्धि लाने का अभियान है.
और देखें



























