एक्सप्लोरर
क्वारंटीन सेंटर से फरार शख्स गिरफ्तार
सितारगंज के गुरु नानक नगरी गोटा गांव में बने विलेज क्वॉरेंटाइन सेंटर से 22 मई को फरार कुलदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है...जिसके बाद उसे किच्छा के सूरजमल कॉलेज में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेज दिया गया....इसके अलावा कुलदीप सिंह के खिलाफ क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागने पर पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है....आपको बता दें कि, सितारगंज के गुरु नानक नगरी गोठा गांव के प्राइमरी स्कूल में बनाए गए विलेज क्वॉरेंटाइन सेंटर में नानकमत्ता के कुलदीप सिंह को हरियाणा के रेवाड़ी से आने के चलते क्वॉरंटाइन किया गया था।।
और देखें




























