एक्सप्लोरर
राजभर के बिगड़े बोल, कहा- मन करता है भाजपा नेताओं का सर कलम कर दूं
यूपी में होने वाले विधानसभा उप चुनाव से पहले...नेताओं के बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है...पिछले चुनाव में भाजपा की सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने...भाजपा नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया है...मऊ में एक चुनावी कार्यक्रम में राजभर ने कहा कि...जब भी वो भाजपी के नेताओं को देखते हैं तो...उनका खून खौल उठता है और जी चाहता है कि...भाजपा नेताओं का सर कलम कर दें...ओमप्रकाश राजभर ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को बिना लाइसेंस वाले हथियार उठाने की भी नसीहत दे डाली...ओमप्रकाश राजभर यहीं नहीं रुके उन्होंने सार्वजनिक सभा में भाजपा नेताओं के लिए अपशब्द भी कहे...उनके शब्द इतने ज्यादा आपत्तिजनक और शर्मनाक हैं कि हम सुना भी नहीं सकते...हम आपको बता दें कि...पिछले विधानसभा चुनाव में SBSP ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था...और ओमप्रकाश राजभर योगी कैबिनेट में मंत्री भी बने...लेकिन लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर तालमेल न हो पाने से...SBSP ने भाजपा से नाता तोड़ लिया...जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओमप्रकाश राजभर को मंत्री पद से हटा दिया...तभी से वो भाजपा नेताओं पर हमलावर हैं...
और देखें






























