एक्सप्लोरर
प्याज-टमाटर का 'जोश' HIGH है | Onions Price Hike | ABP Ganga
इन दिनों सब्जियों की कीमत फिर से आसमान पर पहुंचने से आम लोगों की टेंशन बढ़ गई है। किचन का बजट बढ़ गया है। कभी प्याज रुला रहा है तो कभी टमाटर भी अपना रंग दिखाने लग रहा है। टमाटर और प्याज की कीमतों ने तो बाजार से लेकर आम घरों तक अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्याज शतक मारने को बेताब है तो टमाटर भी हाफ सेंचुरी मार चुका है। वहीं आलू भी पीछे नहीं है, ये वक्त है जब बाजार नए आलू से पट जाता है लेकिन आलम ये है कि...बाजार में पुराने आलू नए आलू की कीमत पर मिल रहा है और नया आलू अभी भी बाजार से गायब है...गोभी और अन्य हरी सब्जियां भी मार्केट में सिर्फ दर्शन देने के लिए ही है...कुल मिलाकर नतीजा ये है कि जनता क्लीन बोल्ड होती नजर आ रही है और सरकारें बेपरवाह हैं और जमाखोर अपनी जेबें भर रहे हैं और लोग हैं ये सवाल पूछकर खामोश बैठे हैं कि ये महंगाई आखिर कबतक रुलाएगी।
और देखें


























