एक्सप्लोरर
मायावती की बैठक में मोबाइल फोन की 'नो एंट्री'
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मंगलावर को मंडलीय समीक्षा के लिये बैठक बुलाई। इस बैठक में मायावती ने सभी पदादिकारियों के मोबाइल बाहर ही रखवा दिये। मीटिंग में पदाधिकारियों को दिए जाने वाले निर्देश और उनकी बातचीत मीटिंग हॉल से बाहर ना जाए इसके लिए मायावती ने बैठक में आने वाले सभी पदाधिकारियों के मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक घड़ी समेत पूरा सामान बाहर रखवा दिया। गेट पर पार्टी की तरफ से एक व्यक्ति सामान का लेखा-जोखा रखकर निगरानी करने के लिए बैठाया गया।
और देखें





























