एक्सप्लोरर
High Alert: आज सुकून मिला है मुझे | Nirbhaya Gang Rape | ABP Ganga
जिस दुनिया में एक बेटी को डॉक्टर बनकर, सिर फख्र से उठाकर जीना था, कुछ दरिंदों ने उस बेटी को इस तरह तहस-नहस कर खत्म कर दिया, कि पूरा देश हिल गया। आक्रोश का वो ज्वार पिछले 7 साल से पूरे देश में पल रहा था। आज उस आक्रोश को इंसाफ मिला। निर्भया के मां-बाप की जंग को मंज़िल मिली, निर्भया की आत्मा को सुकून मिला। मेरे पीछे आप देख सकते हैं बादलों में एक परछाईं, मानो दूसरी दुनिया में बैठी निर्भया देख रही हो सबकुछ और महसूस कर रही है सुकून क्योंकि सुबह साढ़े 5 बजे दिल्ली की तिहाड़ जेल में निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दे दी गई। ये सुकून सिर्फ निर्भया को नहीं, पूरे देश को मिला है। सूरज एक ऐसी रौशनी लेकर आया, जिसमें बेटियों के दुश्मनों को झुलसा देने वाला ताप है तो इंसाफ की अलख जगाने वाला तेज भी।
और देखें






























