एक्सप्लोरर
नैनीताल हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस
उत्तराखंड में हाल में हुए पंचायत चुनाव में गड़बडी की याचिकाओं पर नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है..कोर्ट ने 26 लोगों याचिका पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया..मामले की अगली सुनवाई 25 दिसंबर को होगी..अलग अलग लोगों की दायर याचिकाओं में कहा गया है कि पंचायत चुनाव के दौरान बराबर वोटिंग होने के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा लॉटरी के माध्यम से जीते उम्मीदवार की घोषणा की गई, कई स्थानों पर चुनाव हार गए प्रत्याशी को विजई घोषित कर दिया गया, कई ऐसे प्रत्याशी हैं जो सरकारी भूमि पर काबिज हैं लेकिन उसके बावजूद भी ही प्रत्याशियों का नामांकन रद्द नहीं किया गया, साथ ही कई प्रत्याशियों द्वारा लाभ के पद मैं रहते हुए पंचायत चुनाव लड़े गए लेकिन इसके बावजूद भी चुनाव अधिकारी द्वारा शिकायत करने पर अयोग्य उम्मीदवारों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई
और देखें
























