एक्सप्लोरर
मुरादाबाद : पत्थरबाजों के समर्थन में आए सपा सांसद
15 अप्रैल को मुरादाबाद के नवाबपुरा इलाके में कोरोना योद्धाओं पर पत्थरों से हुए हमले के आरोपियों के बचाव में समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद से सांसद डॉ सैय्यद तुफैल हसन खुल कर सामने आ गये हैं...इस मामले को लेकर सांसद की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मुलाकात की और मीडिया से बातचीत में ये दावा किया कि पत्थरबाजों ने दंगाइयों पर पथराव किया था ना कि डॉक्टरों या पुलिस के ऊपर...आपको बता दें कि नवाबपुरा इलाके में स्वास्थ विभाग के डॉक्टरो और पुलिस टीम पर 15 अप्रैल को हमला हुआ था ...जिसमें पुलिस ने कारर्वाई करते 45 लोगों को जेल भेज दिया...जिनमें से दो लोगों पर एनएसए के तहत भी कार्रवाई हुई है ।
और देखें






























