एक्सप्लोरर
लखनऊ : IPS अजय पाल शर्मा पर केस दर्ज
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर हुए IPS अजय पाल शर्मा पर केस दर्ज हुआ है... शासन के आदेश पर आईपीएस अजय पाल शर्मा समेत 4 लोगों पर केस दर्ज हुआ है....जिनमें IPS अजय पाल शर्मा, चंदन राय, SSI विजय यादव के साथ अन्य पुलिसकर्मी के नाम शामिल हैं...इनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली मे FIR दर्ज हुई है...और ये केस अजय पाल शर्मा की कथित पत्नी दीप्ति शर्मा ने कराई है...आरोप है कि गाजियाबाद में एसपी सिटी रहते अजय पाल शर्मा ने दीप्ति से शादी की थी... लेकिन फिर उस पर अजय पाल शर्मा के इशारे पर ठगी का केस दर्ज हुआ है. उससे सबूत छीन लिए गए, साथ ही जेल भी भेज दिया गया...अब इस मामले विशेष सचिव गृह अनिल सिंह के आदेश पर हजरतगंज कोतवाली में अजय पाल शर्मा के खिलाफ गबन, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है...।
और देखें

























