एक्सप्लोरर
BJP का समर्थन करना BABAR पर पड़ा भारी, दबंगों ने की हत्या
कुशीनगर में बीजेपी समर्थक बाबर की हत्या कर दी गई परिवार का आरोप है कि बाबर को सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि वो बीजेपी का समर्थक था. यूपी चुनाव में बीजेपी के लिए बाबर ने दिन रात प्रचार किया था. नतीजों में जब बीजेपी जीती तो बाबर ने इसकी खुशी में मिठाई भी बांटी थी.आरोप है कि इसी बात से पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग चिढ़ गए और 20 मार्च को मौका पाकर बाबर को बुरी तरह पीटा.पिटाई में बुरी तरह घायल बाबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया. लेकिन वहां 6 दिन बाद बाबर ने दम तोड़ दिया
और देखें






























