एक्सप्लोरर
Rakesh Sachan के फरार होने का पूरा मामला क्या है, जानिए
UP News: यूपी सरकार में मंत्री राकेश सचान (Rakesh Sachan) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कानपुर (Kanpur) की एक अदालत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान को शस्त्र अधिनियम के तीन दशक से अधिक पुराने मामले में दोषी ठहराया. वहीं सीएमएम कोर्ट (CMM Court) के पेशकार ने मंत्री राकेश सचान समेत तीन लोगों के खिलाफ कानपुर में कोतवाली थाने में एफआईआर (FIR) के लिए तहरीर दी है. पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में जो निकलकर आयेगा, उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी.
और देखें



























