एक्सप्लोरर
इमरान खान का भारत विरोधी 'महा झूठ', ऑफिशियल ट्वीटर से किया वीडियो ट्वीट | ABP Ganga
भारत के खिलाफ पाकिस्तान का झूठ और प्रोपेगेंडा किसी से छिपा नहीं है और पाकिस्तानी मीडिया ही नहीं बल्कि वहां के हुक्मरान भी इस काम में लगे रहते हैं। भारत विरोधी अपने इसी एजेंडे के तहत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। जिसमें इमरान खान ने आरोप लगाया कि वीडियो उत्तर प्रदेश का है और वहां नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के साथ पुलिस बर्बरता कर रही है लेकिन इमरान खान के दावे की पोल चंद मिनटों में खुल गई जब यूपी पुलिस ने वीडियो को खारिज करते हुए कहा है कि ये वीडियो यूपी का नहीं है। दरअसल इमरान ने जो वीडियो पाकिस्तानी पीएम ने ट्वीट किया। वो बांग्लादेश का है और अपना झूठ बेनकाब होने पर इमरान ने फौरन अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
और देखें
























