एक्सप्लोरर
Ganga News: अलीगढ़ में बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में जोरदार भिड़ंत | ABP Ganga
अलीगढ़ में बाइक टक्कर को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। जिसके बाद जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इस हमले में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है। पुलिस ने इस मामले में 6 से ज्यादा लोगों को हिरासत में भी लिया है। हरदुआगंज थानाक्षेत्र के बरोठा गांव की ये घटना है।
और देखें
























